धराली आपदा अपडेट* आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

देहरादून ,

उत्तरकाशी आपदा अपडेट — राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी के हर्षिल और धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रभावितों को जीवनोपयोगी वस्तुएँ, खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्री लगातार पहुँचाई जा रही है। चिकित्सकीय सहायता के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित चिकित्सा दल मौके पर तैनात हैं और निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।

5 अगस्त 2025 की दोपहर आई दैवीय आपदा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस, SDRF, सेना, NDRF, फायर सर्विस और राजस्व विभाग की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुट गईं। भारी बारिश और हाइवे बाधित होने के बावजूद जिलाधिकारी प्रशांत आर्या और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुँचे और 2 से 3 दिन वहीं कैंप कर रेस्क्यू का नेतृत्व किया।

अब तक ज्यादातर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज़ी से जारी है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आपदा क्षेत्र का निरीक्षण कर लगातार रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की। IG गढ़वाल राजीव स्वरुप मुख्यालय से निगरानी कर रहे हैं, जबकि IG SDRF अरुण मोहन जोशी स्थल पर मौजूद रहकर ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी, SP अमित श्रीवास्तव, SP प्रदीप कुमार राय, SP श्वेता चौबे और SP सुरजीत सिंह पंवार समेत कई अधिकारी सक्रिय हैं।

बचाव अभियान में अतिरिक्त कार्यबल, आधुनिक उपकरण, तकनीक और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। सभी एजेंसियां मिलकर लापता लोगों को खोजने और प्रभावितों को अधिकतम सहायता पहुँचाने में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *