मातृ आंचल आश्रम से भागी चारों लड़कियां बरामद

हरिद्वार ,

कनखल थाना क्षेत्र स्थित मातृ आंचल आश्रम से भागी चार लड़कियों को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र से गश्त के दौरान बरामद किया गया है। जिसके सम्बंध में ज्वालापुर पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उनको कनखल पुलिस के सुपूर्द किया गया है। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि बीती दिन पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गश्ती दल को सीतापुर ज्वालापुर से लावारिस हालत में चार लड़कियां नजर आयी। जिनको विश्वास में लेते हुए उनको कोतवाली ज्वालापुर लाया गया। पूछताछ के दौरान दो लड़किया बालिग और दो नाबालिग निकली। जिनसे मिली जानकारी पर पुलिस ने उनके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया। इसी दौरान कनखल थाना पुलिस से जानकारी मिली कि रात्रि को चार लड़कियां जगजीतपुर स्थित मातृ आंचल आश्रम से भाग गयी हैं। इस जानकारी के बाद ज्वालापुर पुलिस ने कनखल थाना पुलिस से सम्पर्क कर भागी लड़कियों को पूरी जानकारी हासिल करते हुए मामले से अवगत कराया गया। ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र से बरामद की गयी चारों लड़कियों को पूरी औपचारिकता करते हुए कनखल थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *