राज्यपाल से मिले सेन्ट्रल कमान के जीओसी-इन-सी, सुरक्षा और समन्वय पर हुई चर्चा

देहरादून,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ राजभवन में रविवार को सेन्ट्रल कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण और नागरिक-सैन्य सहयोग जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

राज्यपाल ने क्षेत्रीय सुरक्षा में भारतीय सेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसके लिए राज्य स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने भी उत्तराखंड के युवाओं की सैन्य सेवाओं में भागीदारी को सराहते हुए नागरिक-सैन्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *