ऋषिकेश के शगुन वेडिंग पॉइंट में भीषण आग, 5 वाहन जलकर खाक – बड़ी दुर्घटना टली

पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से टली जनहानि, शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण

कोतवाली ऋषिकेश, गंगानगर क्षेत्र


आज तड़के ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट (मधुर मिलन टेंट हाउस) में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज़ थी कि टेंट हाउस के साथ खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।

तत्काल पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही ऋषिकेश, लालतप्पड़ और आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। 5 दमकल वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए घटना स्थल पर मौजूद गैस सिलेंडरों को तुरंत हटाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना की संभावना टल गई।

आग से हुई क्षति

  • टेंट हाउस में रखा सारा टेंट सामग्री और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

  • वेडिंग पॉइंट के अंदर खड़े चार चौपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गए।

  • सौभाग्यवश, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

जले हुए वाहनों का विवरण:

  1. UK 14 CA 4414 – छोटा हाथी

  2. UK 14 CA 1594 – छोटा हाथी

  3. UK 14 CA 3191 – बोलेरो पिकअप

  4. UK 14 J 8696 – क्रेटा SUV

  5. HR 02 1284 – स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

आग लगने का कारण और जांच

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
यह वेडिंग पॉइंट शहजाद पुत्र निशार अहमद, निवासी RPS स्कूल के पास, गंगानगर ऋषिकेश द्वारा लीज पर लिया गया था, जहां वह वेडिंग के साथ टेंट हाउस का संचालन कर रहा था।

आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *