हरिद्वार,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में सीसीआर गंगा घाट पर सफाई अभियान में भाग लेते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड सरकार संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने गांव-शहर को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा,
“स्वच्छता से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है।”
👥 कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे उपस्थित:
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों तक, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे:
🚩 जनप्रतिनिधि:
-
सांसद कल्पना सैनी
-
विधायकगण मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, ममता राकेश
-
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दर्जा मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, विनय रोहेला, शोभाराम प्रजापति
-
देशराज कर्णवाल, जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, नितिन गौतम (अध्यक्ष, श्री गंगा सभा)
-
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री आशु चौधरी, मधु सिंह, संजय नेयर, सुनील सेठी (व्यापार मंडल)
🏛️ प्रशासनिक अधिकारी:
-
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन
-
डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु
-
सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे, आर. मीनाक्षी सुंदरम, धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पंत
-
मण्डलायुक्त विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल