देहरादून,
उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सोमवार को छह कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई। इस संबंध में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किए गए।
जारी आदेश के अनुसार:
-
प्रशान्त रावत (प्रधान सहायक) को प्रशासनिक अधिकारी पद पर
-
अंकित कुमार, विजय झिंकवाण, आरती गुणवंत (वैयक्तिक सहायक) को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक
-
मुकेश कुमार (वरिष्ठ सहायक) को प्रधान सहायक
-
राजीव कोली (संवीक्षक) को अनुवादक पद पर पदोन्नति दी गई है।
महानिदेशक श्री तिवारी ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपेक्षा जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
