जून माह में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई, SSP बोले—”हमेशा रहेगा पुलिस परिवार का साथ” – uttarakhandawaaz.in

जून माह में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई, SSP बोले—”हमेशा रहेगा पुलिस परिवार का साथ”

देहरादून,

पुलिस कार्यालय देहरादून में सोमवार को जून माह में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून लेफ्टिनेंट/IPS [नाम] ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए ड्यूटी के दौरान आई चुनौतियों, संघर्षों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में उन्होंने कर्तव्य पालन किया और विभाग की गरिमा को बनाए रखा।

SSP देहरादून ने अपने संबोधन में कहा कि, “सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी हमारे विभाग की रीढ़ रहे हैं। इनके अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके अनुभवों से सीख लेकर अपने कार्य में और अधिक समर्पण के साथ जुटेंगे। पुलिस परिवार भविष्य में भी हर सम्भव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।”

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण इस प्रकार है:

  1. पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी – 35 वर्ष 9 माह 13 दिन की सेवा। सेवाएं: गाजियाबाद, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, चमोली, CBCID, देहरादून।

  2. उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) रायचन्द्र सिंह – 38 वर्ष 10 माह 29 दिन की सेवा। सेवाएं: पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, देहरादून।

  3. सहायक उप निरीक्षक (एम) हामिद अली मुजफ्फर – 30 वर्ष 10 माह 16 दिन की सेवा। सेवाएं: पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून।

  4. अपर उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) सत्यवीर सिंह – 41 वर्ष 6 माह 6 दिन की सेवा। सेवाएं: मुरादाबाद, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून।

  5. लीडिंग फायरमैन दिगम्बर प्रसाद – 39 वर्ष 4 माह 29 दिन की सेवा। सेवाएं: उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून।

  6. ओपी श्री विनोद कुमार – 39 वर्ष 3 माह 13 दिन की सेवा। सेवाएं: खीरी (उत्तर प्रदेश), देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *