देहरादून ,
देहरादून राजधानी में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात आशियाना गेस्ट हाउस में अचानक छापा मारा और मौके से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गेस्ट हाउस में देह व्यापार का संचालन लीज पर लिए गए परिसर में किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की गई है।
एसएसपी देहरादून को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई कार्रवाई में सामने आया:
-
गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत नामक व्यक्ति द्वारा लीज पर लिया गया था।
-
बाहरी राज्यों की महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था।
-
ग्राहकों को फोन के जरिए बुलाया जाता था और उनसे कमीशन लिया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
-
तापस शाहू, उम्र 31, निवासी – पूर्व मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
-
कमलेश साहनी, उम्र 22, निवासी – दरभंगा, बिहार
-
निका देवी, उम्र 24, निवासी – दरभंगा, बिहार
-
संजीत कुमार, उम्र 43, निवासी – पटना, बिहार
-
गुल्ली देवी, उम्र 40, निवासी – अररिया, बिहार (वर्तमान में रायपुर, देहरादून)
-
मनु गुरंग, उम्र 32, निवासी – जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल (वर्तमान में प्रेमनगर, देहरादून)
अपराधियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।