हरिद्वार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंथन, पांच राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
हरिद्वार,
हरिद्वार स्थित सीसीआर सभागार में आगामी कांवड़ मेले 2025 की सुचारू, सुरक्षित और श्रद्धालु–हितकारी संचालन के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में इंटरस्टेट समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भागीदारी की।
मुख्य सचिव के निर्देश:
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ मेला उत्तर भारत का सबसे बड़ा आस्था महोत्सव है, जिसे शांतिपूर्वक संपन्न कराना हम सभी राज्यों की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने दिए ये अहम निर्देश:
-
रियल टाइम सूचना और इनपुट्स साझा किए जाएं।
-
कानून व्यवस्था और यातायात हेतु चाक–चौबंद व्यवस्थाएं की जाएं।
-
भेल पार्किंग को आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जाए।
-
यात्रा मार्ग पर ढाबों व होटलों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन और रेट लिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए।
-
तैयारियों में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि इसका अनुभव आगामी कुंभ मेले में उपयोग हो सके।
पुलिस महानिदेशक का फोकस
डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि:
-
अफवाहों पर तत्काल और एकीकृत खंडन हो।
-
“क्या करें और क्या न करें” संबंधी सूचना बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं।
-
इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन पूर्णतः प्रभावी हो।
-
दक्ष और अनुभवी पुलिसकर्मियों की परस्पर तैनाती सुनिश्चित की जाए।
अन्य प्रमुख बिंदु:
-
कांवड़ 10 फीट से अधिक ऊंची न हो, इस पर सख्ती हो।
-
शराब और मीट प्रतिबंध से जुड़ी SOP का पालन हो।
-
डीजे संचालकों को नोटिस देकर बॉउंड ऑफ किया जाए।
-
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सतत की जाए और गलत सूचना फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही हो।
जिलों और राज्यों की तैयारियाँ
-
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सोशल मीडिया निगरानी की योजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।
-
उत्तर प्रदेश के डीआईजी अभिषेक सिंह ने भी यूपी की तैयारियों की जानकारी साझा की।
-
यह तय किया गया कि उत्तराखंड समय-समय पर हरिद्वार की पार्किंग स्थिति से उत्तर प्रदेश को अवगत कराएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता
बैठक में इन प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया:
-
उत्तर प्रदेश से: एडीजी भानु भास्कर, सचिव गृह मोहित गुप्ता, कमिश्नर मेरठ ऋषिकेश भास्कर यशोद, बरेली, सहारनपुर के कमिश्नरगण
-
उत्तराखंड से: आईजी निलेश आनंद भरणे, डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल, मेलाधिकारी सोनिका, एसएसपी देहरादून अजय सिंह
-
अन्य राज्यों से: आईजी आरपीएफ पंकज गंगवार, आइस नपलच्याल आदि।
यह समन्वय बैठक कांवड़ यात्रा को संवेदनशीलता, सुरक्षा और सहयोग के साथ संचालित करने की दिशा में एक मजबूत बुनियाद सिद्ध हुई है। हरिद्वार और कांवड़ मार्ग के सभी पड़ावों पर सघन तैयारी के साथ इस बार की यात्रा को पहले से भी अधिक सुगम और संरचित बनाया जाएगा।
