देहरादून ,
शादी की खुशियों में कुछ बाराती इस कदर मशगूल हो गए कि सड़क को ही स्टेज समझकर नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो और क्रेटा जैसी लग्जरी गाड़ियों की छतों पर चढ़कर नाचते और खतरनाक स्टंट करते नजर आए। उनके साथ चल रहे मोटरसाइकिल सवार भी बिना किसी परवाह के स्टंट करते हुए हुड़दंग मचाते दिखे।
वीडियो सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दून पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए तीन कारों और दो मोटरसाइकिलों को चिह्नित कर जब्त कर लिया।
सीज किए गए वाहन:
-
क्रेटा (UK07 FS1864)
-
फॉर्च्यूनर (UK16D 0317)
-
स्कॉर्पियो (UK16A1786)
-
बुलेट मोटरसाइकिल (UK07DE9584)
-
हीरो स्प्लेंडर (UA07K9650)
चालकों पर की गई कार्रवाई:
पुलिस एक्ट के तहत हुड़दंग मचाने वाले चालकों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर थाने में ‘विशेष मेहमाननवाजी’ दी।
पकड़े गए युवकों की पहचान:
-
शादाब शफी, पुत्र नफीस शफी – ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
-
विनय चमोली, पुत्र राजपाल सिंह – नयागांव, देहरादून
-
साहिल खान, पुत्र नौशाद खान – ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
-
फुरकान, पुत्र लतीफ – नयागांव, ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
-
इकराम, पुत्र इखलाख – ग्राम परवल, शिमला बायपास, देहरादून
दून पुलिस की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर सराहना मिल रही है। SSP अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सख्त संदेश: “शादी का जश्न अपनी जगह है, लेकिन कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं,” – SSP अजय सिंह