देहरादून: ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

देहरादून,

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित फिल्म “बॉर्डर 2” के सेट पर अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस दौरान परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद रहे। बैठक में उत्तराखंड की प्रगतिशील फिल्म नीति, लोकेशन की विविधता और राज्य सरकार की ओर से फिल्म निर्माताओं को मिल रहे सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई।

सनी देओल और उनकी टीम ने राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रशासनिक समर्थन और शूटिंग के अनुकूल वातावरण की सराहना की। बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के लिए एक सशक्त और भरोसेमंद गंतव्य बनता जा रहा है।

‘बॉर्डर 2’ की विशेषताएं:

  • निर्माता: जेपी दत्ता, निधि दत्ता, टी-सीरीज़

  • निर्देशक: अनुराग सिंह (केसरी फेम)

  • मुख्य कलाकार: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी

  • कहानी: 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित

  • लोकेशन: हल्दूवाला में कश्मीर के गांव जैसा सेट

  • तकनीकी टीम:

    • आर्ट डायरेक्शन: मयूर शर्मा

    • एक्शन डायरेक्शन: रवि वर्मा

  • स्थानीय रोजगार: प्रतिदिन लगभग 350 लोगों को रोज़गार

  • सेट निर्माण: नवंबर 2024 से

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की तेज़ रफ्तार

बॉर्डर 2 के अलावा राज्य में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जारी है:

  1. गिन्नी वेड्स सनी 2

    • निर्माता: विनोद बच्चन

    • कलाकार: अविनाश तिवारी, मेधा शंकर, गोविंद नामदेव, सुधीर पांडे

    • लोकेशन: देहरादून

  2. उत्तर दा पुत्तर

    • कलाकार: अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा, बिजेंद्र काला

    • लोकेशन: देहरादून, ऋषिकेश

  3. गढ़वाली फिल्मों का उभार:

    • मारचा (देहरादून)

    • तेरी माया (टिहरी)

    • नमक (उत्तरकाशी)

पिछले वर्ष की उपलब्धियां:

  • 225 शूटिंग अनुमतियाँ 2024-25 में जारी

  • शूटिंग पूरी कर चुकी प्रमुख परियोजनाएँ:

    • विकी विद्या का वो वाला वीडियो, तिकड़म, रौतू का राज, तन्वी द ग्रेट, केसरी 2 आदि

उत्तराखंड सरकार की अनुकूल नीतियों और फिल्म फ्रेंडली माहौल के चलते राज्य भारतीय फिल्म उद्योग का नया केंद्र बनता जा रहा है। प्रशासनिक सहूलियत, प्राकृतिक विविधता और तकनीकी सुविधाओं के चलते निर्माता-निर्देशक यहां बड़े पैमाने पर रुझान दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *