राजभवन में 16वें वित्त आयोग का भव्य स्वागत, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से किया गया अतिथियों का अभिनंदन

देहरादून,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि.) गुरमीत सिंह के आमंत्रण पर 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आए आयोग के प्रतिनिधिमंडल का राजभवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाने के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई।

इस संध्या में लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें उत्तराखंड की विविध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस गरिमामय अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा उत्तराखंड की वित्तीय आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्रस्तावों को समझने के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *