देहरादून ,
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से छीना गया पोको मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 की रात शिवम पुत्र ओम प्रकाश निवासी अजबपुर, देहरादून ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी थी कि बाईपास के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। मामले में मु0अ0सं0-181/2025 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान कर ली और 12 मई की सुबह एमडीडीए कॉलोनी अधोईवाला क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर पुत्र सगीर अहमद के रूप में हुई है, जो स्थायी रूप से ग्राम सुल्तानपुर, लखनऊ का निवासी है और वर्तमान में एमडीडीए कॉलोनी अधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून में रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
बरामदगी:
-
01 पोको मोबाइल फोन
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
-
उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाईपास
-
उपनिरीक्षक कुसुम लता पुरोहित, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी
-
हेड कांस्टेबल विद्यासागर उनियाल
-
कांस्टेबल सुधांशु चौधरी
-
कांस्टेबल सदीप छबाड़ी
इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने क्षेत्र में आमजन में विश्वास बहाल करने का कार्य किया है।
