देहरादून एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी, अफसरों की छुट्टियां रद्द – uttarakhandawaaz.in

देहरादून एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी, अफसरों की छुट्टियां रद्द

देहरादून ,

पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद देश के कई एयरपोर्टों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हवाई यातायात यहां सुचारू है, लेकिन एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

एयरपोर्ट के बाहर टोल बैरियर से लेकर टर्मिनल तक कई चरणों में यात्रियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। CISF की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के साथ स्थानीय पुलिस 24 घंटे गश्त कर रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

स्कूलों में छुट्टियों के चलते शुक्रवार को एयरपोर्ट से संचालित सभी फ्लाइटें फुल रहीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि किसी भी फ्लाइट में सीट उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *