चिकित्सालयों में कम ऑपरेशन पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार के निर्देश – uttarakhandawaaz.in

चिकित्सालयों में कम ऑपरेशन पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार के निर्देश

देहरादून, 
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जनपद के प्रमुख चिकित्सालयों में ऑपरेशन और सर्जरी की कम संख्या पर गंभीर नाराजगी जताते हुए चिकित्सालय प्रशासन को 15 दिनों के भीतर प्रदर्शन दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आपका मन तय नहीं करेगा कि ऑपरेशन होंगे या नहीं। जब संसाधन मौजूद हैं तो सर्जरी से परहेज क्यों?”

डीएम बंसल ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, विकासनगर, तथा प्रेमनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रदर्शन की समीक्षा के दौरान यह नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि “जनता के खजाने से हम सभी की परवरिश होती है, तो फिर कार्य में कोताही क्यों? यह विवेकाधिकार नहीं, पेशेवर कर्तव्य है।”

समीक्षा में सामने आए तथ्य:

  • प्रेमनगर चिकित्सालय में कुल 723 ऑपरेशन, जिनमें 205 मेजर सर्जरी।

  • विकासनगर चिकित्सालय में 426 ऑपरेशन, जिनमें 219 मेजर ऑपरेशन।

  • डीएम ने इन आंकड़ों को “क्षमता से काफी कम” बताते हुए तत्काल सुधार की आवश्यकता जताई।

डीएम के निर्देश:

  • 15 मई तक सभी चिकित्सालयों में ऑपरेशन और सर्जरी के आंकड़े दोगुना हों।

  • हर चिकित्सालय से भर्ती मरीजों, रेफरल, प्रसव, सिजेरियन और ऑपरेशन का विस्तृत विवरण कारण सहित तलब।

  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की साप्ताहिक कार्य रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत हो।

डीएम ने कहा कि मरीजों की संख्या कम होने या रेफर करने को बहाना नहीं बनाया जा सकता। अब प्रशासन खुद हस्तक्षेप कर कार्रवाई करेगा यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *