सेलाकुई क्षेत्र में लावारिस अवस्था मे घूमती एक वृद्ध महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द
घर से यात्रा हेतु निकली महिला रास्ता भटक कर पहुँच गयी थी सेलाकुई
बुजुर्ग महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार प्रकट
देहरादून ,
सेलाकुई पुलिस को थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला लावारिस अवस्था मे घूमते हुए मिली थी, जिन्हें पुलिस द्वारा सकुशल थाने लाया गया, वृद्ध महिला से जानकारी में उनके द्वारा यात्रा के लिए घर से आना तथा रास्ता भटक कर विकास नगर से होते हुए सेलाकुई में पहुँचना बताया गया, परन्तु उक्त बुजुर्ग महिला काफी वृद्ध होने के कारण अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही थी साथ ही परिजनों के विषय में जानकारी करने पर उनके विषय में भी कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई।
महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि बुजुर्ग महिला यात्रा हेतु घर से निकली थीं, जो सम्भवत: भटककर सेलाकुई क्षेत्र में पहुंच गई। दून पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग महिला श्रीमती आशा भट्ट पत्नी श्री धर्मानंद भट्ट निवासी चंद्रबनी चोयला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 70 वर्ष सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।