मृतक की पत्नी ने सिपाही व ससुरालयों पर लगाए गंभीर आरोप आत्महत्या से पूर्व वीडियो किया अपलोड

देहरादून ,

०९ सितंबर को अजीत पुत्र सोहन निवासी गुडरीच थाना विकासनगर देहरादून अपने घर गुडरिच से सब्ज़ी लेने के बहाने बाजार विकासनगर आना तथा शक्ति नहर किनारे पर आकर सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड कर आरोप लगाये कि मुझे मेरे घरवाले थाना विकासनगर मे नियुक्त सिपाही त्यागी द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे मैं परेशान होकर शक्ति नहर मे कूदकर आत्म हत्या कर रहा हूँ।
उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड विडियो की सूचना पर बिना विलम्ब के जांच / उक्त व्यक्ति की तलाश हेतु विकासनगर पुलिस द्वारा जल पुलिस व SDRF की मदद से शक्ति नहर मे सर्च अभियान चलाया गया तो उक्त व्यक्ति अजीत उपरोक्त का शव आज ढकरानी पावर हाउस के इन्टेक से बरामद किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी
आज मृतक की पत्नी श्रीमती कोमल द्वारा एक प्रार्थऩा पत्र अपने सुसराल पक्ष सोहन, लीलादेवी, आकाश, सेवाराम, सुलोचना, रघुवीर, आशा व अन्य के द्वारा खुद के पति को आत्म हत्या के लिए उकसाना तथा खुद के पति अजीत के द्वारा शक्ति नहर ने कूदकर आत्म हत्या करने सम्बन्धित दाखिल किया गया, दाखिल प्रार्थऩा पत्र व वायरल विडियो के आधार पर थाना हाजा पर सोहन, लीलादेवी, आकाश, सेवाराम,सुलोचना, रघुवीर,आशा व अन्य के विरुद्ध धारा 306 भादवि मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना विकासनगर मे नियुक्त कानि0 विकास त्यागी को लाइन हाजिर कर पुलिस लाईन देहरादून अटैच किया गया जिसकी उच्चस्तरीय जांच की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *