देहरादून ,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले कई अहम मुद्दों पर जोरदार तरीके से चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से देहरादून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत, हवाई अड्डों का विस्तार, और जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग प्रमुख रही।
मुख्य बिंदु:
-
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें – देहरादून से
-
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तत्काल शुरुआत की जरूरत बताई गई।
-
देहरादून-पंतनगर, देहरादून-हल्द्वानी और देहरादून-नागपुर के लिए सीधी घरेलू उड़ानों का भी प्रस्ताव।
-
-
हवाई अड्डा विस्तार और कनेक्टिविटी
-
पंतनगर एयरपोर्ट: रनवे को 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर करने हेतु 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है। जल्द निर्माण शुरू करने का अनुरोध।
-
नैनी सैनी (पिथौरागढ़): दिल्ली से नियमित उड़ान, और धारचूला व मुनस्यारी के लिए कनेक्टिविटी की मांग।
-
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट: रात में उड़ानों के समय को मध्यरात्रि तक बढ़ाने का अनुरोध।
-
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों पर उड़ानें शुरू करने की अपील।
-
-
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टॉल
-
देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल खोलने का सुझाव।
-
-
जल विद्युत परियोजनाएं
-
कुल 761 मेगावाट क्षमता की 8 परियोजनाओं की स्वीकृति मांगी गई।
-
114 मेगावाट की सेला उर्थिंग परियोजना, जो गंगा बेसिन में नहीं आती, को मंजूरी देने की विशेष अपील की गई।
-
केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और जल शक्ति मंत्री CR पाटिल ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह प्रयास राज्य के पर्यटन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद अहम माने जा रहे हैं।