उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की कार्रवाई तेज, मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक मान्य – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की कार्रवाई तेज, मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक मान्य

देहरादून ,

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में रह रहे पाक नागरिकों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विदेश मंत्रालय द्वारा 25 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द (Revoked) माने जाएंगे। मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। हालांकि, यह आदेश दीर्घकालिक वीजा (LTV), राजनयिक और आधिकारिक वीजाधारकों पर लागू नहीं होगा।

उत्तराखंड की अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने पुलिस महानिदेशक, खुफिया और सुरक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के आयुक्तों को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत सभी संबंधित एजेंसियां सतर्कता के साथ कार्रवाई कर शासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराएं।

यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) बैठक के बाद लिया गया है।

विषयः-पाकिस्तानी राष्ट्रिकों के वीजा के संबंध में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *