श्री महाकाल सेवा समिति एवं चारधाम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और पुरुषों ने  शुगर और ब्लड प्रेशर का परीक्षण करवाया
देहरादून ,

तिलक रोड स्थित तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान में श्री महाकाल सेवा समिति एवं चारधाम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा ने बताया कि शिविर में 60 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया और निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच करवाई।

डॉ. सुकृति जोशी (चारधाम अस्पताल) द्वारा शिविर में उपस्थित मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही, उन्होंने मरीजों को उपयोगी हेल्थ टिप्स भी प्रदान कीं।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें श्री महाकाल सेवा समिति के संरक्षक आचार्य श्री सुभाष जोशी जी, पूर्व महापौर श्री सुनील उनियाल गामा, एवं कालिका मंदिर के पंडित वेद प्रकाश शर्मा जी ने भाग लिया।

शिविर में उपस्थित वरिष्ठ जनों ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की और इसे जनहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: डॉ. वीरेंद्र मेहरा, डॉ. मुकुल शर्मा, संरक्षक अनुपम शर्मा, उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, सचिव संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विनय प्रजापति, विशाल तनेजा, विनित नागपाल, राहुल माटा, विक्रम चौधरी, शिवकुमार, शुशील वाधवा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा, और क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता गर्ग अपने समर्थकों सहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *