भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के रोड शो में उतरा जन सैलाब

देहरादून,

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री सतपाल महाराज गणेश जोशी भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ विधायक खजानदास विनोद चमोली बृजभूषण गैरोला एवं निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा हजारों की संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो आयोजित किया गया।

रोड शो भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो गांधी पार्क पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की गई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला भेट की रोड शो पलटन बाजार होते हुए राजा रोड एवं द्रोण होटल तक चला रोड शो की प्रथम पंक्ति में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे मोर्चा के द्वारा नारेबाजी भारत माता की जयकारे के साथ रैली में पूर्ण जोश दिखाई दे रहा था द्वितीय पंक्ति में महिला के द्वारा नृत्य करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया गया। महिलाएं एवं युवाओं के द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रत्याशी के नारों के साथ पलटन बाजार गूंज रहा था कई स्थानों पर व्यापारियों के द्वारा सौरभ थपलियाल को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई कई स्थानों पर मुख्यमंत्री एवं सौरभ थपलियाल को पुष्प माला रुद्राक्ष माला पहनकर अभिनंदन हुआ।

रैली में सौरभ थपलियाल के द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं की साथ मिलकर कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण पर कोटि-कोटि नमन कर पुष्पांजलि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *