उत्तराखण्ड में नए साल पर एक सप्ताह तक 24*7 खुलेंगे होटल्स ,रेस्टोरेंट और ढाबे ,आदेश हुआ जारी। 

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नए साल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर एक सप्ताह तक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है। श्रम विभाग ने भी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा मालिकों से प्रतिष्ठानों को रात-दिन खोलने का आग्रह किया है।इतना ही नहीं इसके आदेश भी जारी हो चुके है। 

प्रदेश में हो रही बारिश व बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट देने की तैयारी की जा रही है।31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। श्रम विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड दुकान और स्थापना अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार, रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा आदि को एक सप्ताह 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है।
आपको बता दे कि पांच दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली समेत अन्य स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। पर्यटन से जुड़े लोग जैसे उम्मीद कर रहे कि नए साल पर पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने से आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।
पर्यटकों के भारी उत्साह और स्थानीय पर्यटन व्यावसायियों की उम्मीदों को देखते हुए राज्य सरकार भी इस खास मौके को भुनाने में जुट गई है। तमाम शहरों में जहां जाम से पर्यटकों को | बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे,
वहीं 31 दिसंबर व एक जनवरी को पर्यटकों को देर रात तक जश्न मनाने के लिए छूट देने पर भी काम हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *