बरेली का शातिर नकबजन पत्नी सहित आया दून पुलिस की गिरफ्त में

थाना नेहरू कॉलोनी व थाना बसंत विहार क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण

घटना में चोरी हुए 21.50 लाख नगदी तथा अन्य सामान के साथ 02 अभियुक्तों (पति-पत्नी) को किया गिरफ्तार

देहरादून ,

देहरादून पुलिस ने नहरू कॉलोनी एवं वसंत विहार क्षेत्र की दो चोरियों का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों की नकदी वा अन्य सामान बरामद किया गया है

इन चोरियों की घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। उधर जांच की दिशा में न्यायालय में तारीखों पर आए अभियुक्तों के बारे में जानकारियां जुटाई गई तो पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि गैर प्रान्त के कुछ नकबजन घटना की तारीख के आस-पास देहरादून कोर्ट में पेशी पर आए हुए थे जो बंद घरों के नकबजनी को अंजाम देते हैं उक्त अभियुक्तों के संबंध जानकारी करने पर उनका सहारनपुर मुरादाबाद बिजनौर बरेली आदी जनपदों से पेशी में आना ज्ञात हुआ।

उक्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तो उनमे से एक नकबजन प्रमोद पाल पुत्र नेक लाल पाल निवासी रहतुलियां थाना अंबाला जिला बरेली उम्र 46 वर्ष के कुछ समय पूर्व हरिद्वार तथा देहरादून क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिली एवं अभियुक्त व अभियुक्त की पत्नी को अभियोग से संबंधित नगदी व सामान के साथ अंबाला बरेली से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त प्रमोद पाल द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में देहरादून में बसंत विहार क्षेत्र में किराए पर रहता था तथा मजदूरी इत्यादि का कार्य करता था वर्ष 2017 तथा वर्ष 2020 में कैंट थाना क्षेत्र में अलग-अलग चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद अभियुक्त वापस अपने घर रहटुया जिला बरेली चला गया था तथा वहीं रह रहा था। वहां कोई काम-धंधा न मिलने के कारण पैसों की आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

दिनांक: 26 अक्टूबर को अभियुक्त घर से काम की तलाश में पुन: देहरादून आ गया, इस दौरान अभियुक्त द्वारा विजय पार्क बसंत विहार क्षेत्र में दिनांक 26/ 27 अक्टूबर 24 की रात में एक बंद घर में ताला तोड़कर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा उसके बाद वापस अपने गावं चला गया। दिनांक 22 नवंबर 24 को अभियुक्त पूर्व के मुकदमों में न्यायालय में तारीख पर वापस देहरादून आया था, किंतु पैसे खत्म हो जाने के कारण वह तारीख पर उपस्थित नहीं हुआ। अभियुक्त रेलवे स्टेशन पर उतरकर बसन्त विहार क्षेत्र में घूमते हुए बल्लूपुर से घंटाघर उसके बाद रिस्पना पुल तक गया। इस दौरान अभियुक्त द्वारा रिस्पना पुल के पास सारथी विहार में एक बन्द घर को चिन्हित किया तथा रात्रि में उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त घटना में प्राप्त नगदी तथा अन्य सामान को लेकर वापस अपने गांव चला गया। जहाँ उसके द्वारा घटना के बारे में अपनी पत्नी को बताते हुए नगदी तथा सामान उसे दिया गया, जिसे अभियुक्त की पत्नी द्वारा छुपाया गया था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:*

(1) प्रमोद पाल पुत्र नेक लाल पाल निवासी ग्राम रहदुईया थाना आवला जिला बरेली उम्र-46 वर्ष।
(2) विमलेश पत्नी प्रमोद पाल निवासी ग्राम रहदुईया थाना आवला जिला बरेली उम्र -42 वर्ष।

बरामद

(1)- 21.50 लाख रूपये नगद
(2)- 16 पुराने सिक्के सफेद धातु
(3)- एक सफेद धातु की चेन
(4)- ₹10000 रुपए नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *