हरिद्वार,
रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने जमालपुर जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 2.63 ग्राम स्मैक और 900 रूपये बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोनू कुमार ऊर्फ मोनू पुत्र रमन कुमार पंडित ऊर्फ रघु निवासी अलावलपुर माजरा थाना भोराकला जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल डेंसो चैक ब्रह्मपुरी रामनगर कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
