हरिद्वार ,
महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली मंगलौर पुलिस के मुताबिक बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर एक संदिग्धा महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी। जिसके पास से पुलिस ने महिला के पास से 11.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम (काल्पनिक नाम) मुमताज निवासी मुकर्रबपुर कलियर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने महिला स्मैक तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।