हाथी के रेलवे ट्रैक पर आने से वन विभाग में मचा हड़कम्प

टीम द्वारा हाथी को ट्रैक से उतारने के दौरान ट्रेन आते देख छूटे पसीने
रेल प्रशासन से सम्पर्क कर टेªन की स्पीड कम करा, हाथी को जंगल में खदेड़ा
हरिद्वार ,

आबादी क्षेत्र में हाथियों के चहल कदमी करना आम बात हो गयी है। ग्रामीण हो या फि़र शहरी इलाका के आबादी क्षे= में जिनमें हाथियों के आवागमन लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। जिसके सम्बंधा में क्षे=वासियों द्वारा कई बार किसी अनहोनी घटना से आशंकित होकर वन विभाग अधिाकारियों से हाथियों के आबादी क्षे= में प्रवेश पर अंकुश लगाने की मांग कर चुके है। लेकिन उसके बावजूद हाथियों के आबादी क्षे= में चहल कदमी करने पर अंकुश नहीं ले सका है। लेकिन हालत यह हो चुके हैं कि हाथी अब रेलवे ट्रैक पर भी चहल कदमी करते देखा जा सकता है। ऐसा ही एक नजारा बीती रात ज्वालापुर क्षे= रेलवे ट्रैक पर देखने को मिला। रेलवे ट्रैक पर हाथी की चहल कदमी को देखकर वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि हाथी के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग टीम अलर्ट हो गयी और अनन-फनन में मौके पर पहुंचकर हाथी को रेलवे ट्रैक से उतार कर जंगल भेजने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आता देख वन विभाग के पसीने छूट गये और अनन-फनन में वन विभाग टीम ने रेलवे प्रशासन से सम्पर्क कर स्थिति से अवगत कराते हुए ट्रेन की गति को धीमा कराया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद हाथी को रेलवे ट्रैक से नीचे उतार कर जंगल की ओर खदेड़ा गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सास ली। रेलवे ट्रैक पर हाथी की चहल कदमी की घटना को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियों को सोशल मीडिया वायरल कर दिया। रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाथियों को रेलवे ट्रैक पर आने से रोकने के लिए रेलवे ट्रैक टीम लगाई गई है। बीती रात हाथी आने के बाद रेल प्रशासन से संपर्क साधा गया और कॉशन लिया गया। जब हाथी को सुरक्षित जंगल में खदेड़ा गया, तब कॉशन हटाकर रेलवे ट्रैक सुचारू कराया गया। हाथियों को रोकने के लिए लगाई टीमें अलर्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *