देहरादून ,
देहरादून के दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार किए जाने का सूचना प्राप्त हुई जिसको लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया इसको लेकर उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान चार महिलाओं को मुक्त किया गया जो की हरियाणा वेस्ट बेंगल उत्तर प्रदेश की निवासी थी और इस स्कैंडल का मुख्य आरोपी जो नेपाल का रहने वाला है जो इन महिलाओं को नौकरी देने के बहाने से सेक्स रैकेट का काम करवाता था l इस घटना का आरोपी पूर्व में भी सेक्स रैकेट चलाने के मुकदमे में जेल जा चुका है इसके अलावा दो और आरोपी जो की राजस्थान और रायबरेली के हैं जो की मैन मालिक से बातचीत कर रहे थे इसमें छानबीन के दौरान पता चला ज कि ऑनलाइन माध्यम से भी यह सेक्स रैकेट चलाने का प्लान कर रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गिरफ्तारी की साथ ही जो महिलाएं उनके चंगुल से छुड़ाई गई उनको न्यायालय में पेश करके उनके परिवारजनों को सोपा जाएगा और पुलिस जो इस सेक्स रैकेट का मालिक और एक ब्रोकर है जो कि अभी भी फरार चल रहे हैं उसकी तलाश करने में पुलिस जुटी हुई है और बहुत जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा l