हरिद्वार ,
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बाइक सवार दो मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से झपटे गये अलग-अलग कम्पनी के 11 मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 03 सितम्बर को क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल झपटमार की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए झपटमारों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर मोबाइल झपटमारो को एक पुलिस टीम गठित की गयी, जिसमें सीआईयू को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम बाइक सवार मोबाइल झपटमारों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस टीम ने शिवालिकनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने संदिग्धाों की निशानदेही से विभिन्न क्षेत्रों से झपटे गये अलग-अलग कम्पनी के 11 मोबाइल बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम राज तिलक पुत्र धूम सिंह निवासी किरतपुर बिजनौर यूपी हाल सिडकुल हरिद्वार और मोहित पुत्र धार्मवीर निवासी ब्रहा्रपुरी सिडकुल हरिद्वार बताया है। जिनके खिलाफ पूर्व में भी मोबाइल झपटमार के दो मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।