बालश्रम कराये जाने की सूचना पर, जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को लगाई फटकार

तत्काल छापेमारी कर बच्चों को बालश्रम से मुक्त करने के दिए निर्देश

द्वारा रायपुर तथा राजपुर क्षेत्र में बाल श्रम करते 03 बालकों को किया रेस्कयू

बालश्रम कराने वाले 03 नियोजकों के विरुद्ध दर्ज कराया अभियोग

बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे, प्रतिष्ठान, दुकान पर बालश्रमिक पाए जाने पर तय की जाएगी जवाब देही, बालश्रम कराते पाए जाने वालों पर की जाएगी विधिक कार्यवाही- जिलाधिकारी

देहरादून ,

डीएम देहरादून सविन बंसल द्वारा आज सहायक श्रम आयुक्त को गोपनीय सूचना तंत्र को सक्रिय किये जाने तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त बालश्रम की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही तथा बालश्रम उन्मूलन जिला टास्कफोर्स को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गय।

बालश्रम कराने वालों पर जिला प्रशासन का प्रहार,जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में बालश्रम रोकने को लेकर की गई छापेमारी में वर्षा के बीच चला सघन बालश्रमरोधी अभियान, बालश्रम कराने वालों पर बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की धारा 03 एवं 14 तहत् अभियोग पंजीकृत किय गए।

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा जिला टास्क फोर्स के साथ मिलकर आज रायपुर एवं राजपुर क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया, छापेमारी के दौरान बालश्रम करते पाए गए कई बच्चों को छुड़ाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने राजपुर एवं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग प्रतिष्ठान स्वामियों के द्वारा अपने प्रतिष्ठानो में बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाया गया । मौके पर टीम द्वारा बाल श्रम कर रहे 01 बालक को राजपुर क्षेत्र व 02 बालकों को रायपुर क्षेत्र से सकुशल रेस्क्यू किया गया एवं बालकों से बाल श्रम करा रहे प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध थाना राजपुर एवं थाना रायपुर में बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

उक्त रेस्क्यू सभी बच्चों को मेडिकल के उपरान्त बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू किये गये तीनों बालकों को समर्पण खुला आश्रय गृह चन्दर नगर देहरादून में दाखिल किया गया, जहां पर उक्त बच्चों व उनके अभिभावकों की उचित काउंसलिंग कर बाल अपराधों, बाल श्रम के दुष्प्रभावों तथा शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए प्ररित किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *