राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह असफलः गोगी
देहरादून ,
राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और जहां पर राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह असफल हो गई है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों का सिलसिला लंबा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया, राज्य की राजधानी में आईएसबीटी जैसी व्यस्त जगह में और पुलिस चैकी के एकदम पास किशोरी से सामूहिक बलात्कार जैसी घटना हुई है। अभी कल ही अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भी भाजपा नेता ही शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब सत्ताधारी भाजपा के नेता ही ऐसे मामलों में लिप्त हैं तो अन्य अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का शासन प्रशासन और पुलिस तथा कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी और अपने हितों को बचाने के लिए दिल्ली दौड़ में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान राजेश पुंडीर, डॉ. अरुण रतूड़ी,गगन सिंह, शकील मंसूरी, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, पूनम कंडारी, अनूप पासी, रिपु दमन सिंह, वसीम, सुरेंद्र गुप्ता, मतलब खान ,ललित थापा, सुमित्रा थापा, इंदु सिंह ,आलोक मेहता ,इलियास अंसारी, मुस्तकीम मुकीम अहमद आदि उपस्थित थे।