खुलासा: नगर में फर्जी कॉल सेंटरों की भरमार, नकेल कसना हो रहा मुश्किल – uttarakhandawaaz.in

खुलासा: नगर में फर्जी कॉल सेंटरों की भरमार, नकेल कसना हो रहा मुश्किल

अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, सामने आया गिरोह का अन्तर्राष्ट्रीय कनेक्शन

08 गिरफ्तार, गिरोह के सभी अभियुक्त महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, गुजरात व बिहार के हैं रहने वाले

इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर यू0एस0ए0 तथा कनाडा के नागरिको के साथ किया जा रहा था स्कैम

लोगो को उनका सिस्टम हैक होने की जानकारी देकर उसे ठीक करने के एवज में पॉप अप मैसेज भेज कर लिया जाता था उनके सिस्टमों का एक्सेस

यू0एस0ए0 में बैठी दूसरी टीम द्वारा किया जा रहा था पॉप अप मैसेज रन, लोगो से ऑनलाइन स्कैम कर कॉल सेन्टर संचालको को हवाला के माध्यम से भेजी जाती थी पेमंट

मौके से पुलिस टीम को 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 05 वाई-फाई राऊटर व अन्य उपकरण हुए बरामद

देहरादून ,

थाना राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना 02 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर  अवैध कॉल सेन्टर (ग्लोबल टेक एनर्जी सॉल्यूशन) पर दबिश दी गई।

मौके पर एक बडे हॉल मे लगभग 100 केबिन का एक कॉल सेन्टर का संचालन किया जा रहा था, जहां पर अलग-अलग कैबिनो में बैठे युवक/युवतियो द्वारा सिस्टमो के माध्यम से कॉले अटैण्ड की जा रही थी, जो स्वंय को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग डिपार्टमेंट का प्रतिनिधि बताकर लोगो से उनके कम्पयूटर सिस्टम से हैकिंग हटाने के नाम पर उनके बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।

मौके पर पुलिस द्वारा उक्त कॉल सेन्टर संचालित कर रहे 08 लोगो को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1- मीहिर आश्विन भाई पटेल पुत्र आश्विन भाई पटेल, 2-ललित उर्फ रोडी पुत्र अशोक कुमार , 3-आमीर सुहेल पुत्र अब्दुल वाहब, 4- मनोज मीरपुरी पुत्र चन्दू, 5- अंकित सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह, 6-कौशिक जाना पुत्र विकास जाना, 7-शिवम दुबे पुत्र अश्विन कुमार दुबे , 8- गोस्वामी हेत भारती पुत्र राजेश भाई बताया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त मिहिर अश्वनी भाई व ललित उर्फ रोडी द्वारा बताया कि उनके द्वारा उक्त फर्जी कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा है, जिसमें वे लोग यू0एस0ए0 व कनाडा के लोगो को टारगेट करते है, उनके द्वारा लोगो से सम्पर्क कर स्वंय को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग एजेन्सी का अधिकारी बताकर उनके कम्प्यूटर सिस्टम के हैक होने तथा किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उसका एक्सेस प्राप्त कर इस्तेमाल किये जाने की जानकारी दी जाती है तथा उसे ठीक करने के लिये उन्हें पॉप अप मैसेज के माध्यम से उनके सिस्टमों का एक्सेस प्राप्त किया जाता है तथा उनके सिस्टमों का कन्ट्रोल लेकर उनके बैक खाते से एनटीहैकिग सर्विस के नाम पर स्कैम किया जाता है।

उक्त पॉप अप मैसेजो को उनकी एक अन्य टीम, जो यू0एस0ए0 में है, के द्वारा भेजा जाता है तथा उक्त टीम द्वारा ही पॉप अप कैम्पेन को रन करते हुए पैसो के लेन-देन का हिसाब रखा जाता है तथा धोखाधड़ी से पैसों का लेन देन कर प्राप्त पैसो को हवाला के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाता है।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा केबिनो मे लगे लैपटॉप तथा डैस्कटॉप को चैक करने पर उनकी स्क्रीन पर EYEBENM एप्प का उपयोग किया जाना तथा मिसड/ डाइल कॉलों में विदेशी नम्बरों का होना पाया गया, साथ ही कुछ लेपटॉपो पर अलग-अलग एप्लीकेशन के माध्यम से पैसो के लेने देने से सम्बन्धित विवरण प्राप्त हुए। मौके पर पुलिस टीम द्वारा सभी उपकरणो को सील करते हुए कॉल सेन्टर संचालित करने वाले सभी 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*

*अभियुक्तगणो से बरामदगी :-*

1- लैपटॉप – 81
2- मोबाइल फोन- 42
3- लैपटॉप चार्जर-106
4- माउस-126
5- डेस्कटॉप-29
6- हेडफोन-100
7- कीबोर्ड-32
8- सीपीयू-26
9- वाई-फाई राऊटर -05
10- महिंद्रा थार वाहन संख्या यू0के0-07 एफआर 2833

पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 25000/- रू0 के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *