सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सुविधा न होने के कारण स्थानीय जनता परेशान

थराली ,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में आज भी अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने तथा एक्सरे टैक्नीशियन न होने के कारण लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
थराली विधानसभा के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा तथा एक्सरे सुविधा न होने के कारण पिण्डरघाटी थराली की जनता को कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही हैं और अल्ट्रासाउंड करने बैजनाथ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून या हल्द्वानी आदि शहरों जाना पड़ रहा हैं।
स्थानीय लोगों का कहना हैं लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव,या नगर पंचायत का चुनाव ही क्यों न हो, लगभग हर चुनाव के समय अल्ट्रासाउंड मशीन नेताओं का एक चुनावी मुद्दा ही रहता हैं जिस समस्या को सभी नेता पूरी करने की घोषणा तो करते हैं लेकिन आज तक भी जनता को अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है और एक्सरे टैक्नीशियन भी नहीं है।
खासतौर पर गर्भवती गरीब महिलाओं तथा बुजुर्गों के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन,एक्सरे की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से कम से कम 50 से 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही हैं, जिसमें आम जनता मंहगाई के चलते खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
लंबे समय से स्थानीय लोग थराली में अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग कर रहे है लेकिन आजतक भी यह मांग पूरी नहीं हो पाई है आखिर कब तक स्थानीय जनता को थराली में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हो पाएगी और एक्सरे टैक्नीशियन उपलब्ध हो पाएगा यह आज भी राम भरोसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *