कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के खिलाफ मुकदमा दायर किये जाने के विरोध में प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के खिलाफ मुकदमा दायर किये जाने के विरोध में प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला जलाया
देहरादून ,

ऋषिकेश में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के खिलाफ मुकदमा दायर किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। यहां महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और जहां पर प्रदर्शन कर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सबूतों के साथ सवाल उठाया है और बरसात के मौसम में जब उत्तराखंड के शहर जलमग्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगह जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं, मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल को और प्रशासन को डिवाइडर और अन्य निर्माण कार्यों की जांच करवानी चाहिए थी, उल्टे कांग्रेस नेता पर ही ठेकेदार के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर यह कार्य नहीं करेगा तो फिर सरकार तो पूरी तरह निरंकुश हो जाएगी। भाजपा सरकार और उसके मंत्री पूरी तरह तानाशाही पर उतर आए हैं। इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि यही हाल पिछली बरसात में देहरादून शहर का रहा जहां कांग्रेस स्मार्ट सिटी परियोजना के बेतरतीब और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही कि इससे डेंगू विकराल हो जाएगा पंर सरकार उस पर काम करने के बजाय डेंगू के आंकड़ों के प्रबंधन में लगी रही। उन्होंने कहा कि नतीजन पूरे देहरादून शहर में पिछली बरसात में शायद ही कोई हो जिसने कोई न कोई रिश्तेदार ड़ेंगू के कारण न खोया हो। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच रखते हुए, शासन प्रशासन जयेंद्र रमोला पर दर्ज मुकदमा वापस ले और ठेकेदार के निर्माण कार्यों की गहन जांच करे। इस अवसर पर गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन हथकंडों से विचलित होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे भी भाजपा सरकार की कमियों को जनता के सामने उजागर किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता डरो मत डराओ मत के आदर्श पर चलते हैं और संघर्षों के आदी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर जनता की आवाज उठाने के बदले इस तरह के मुकदमे दर्ज करेगी तो डरने के बजाय आगे और भी प्रबल तरीके से जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महेन्द्र नेगी गुरुजी, याकूब सिद्दिकी, आलोक मेहता, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, डॉ. अरुण रतूड़ी ,वीरेंद्र पवार, पूनम कंडारी, शकील मंसुरी, विकास पुंडीर, फजल, गौरव शर्मा, सूरज क्षेत्री, अर्जुन पासी, नदीम अंसारी, संदीप जैन, विजय प्रसाद भट्टराई, अनिल बसनेट, मुस्तकीम अंसारी, सहजद अंसारी, मारनैन सिंह, अमनदीप सिंह, आदर्श सूद, संजय उनियाल, जगदीश धीमान, अनिल शर्मा, अरुण, संजय गाम, गौतम, जगत सिंह, विजय सिंह, विजय चैहान, विजय सिंह, सुकराम, अशोक कुमार, विजय सिंह, विजयेंद्र चैहान, अंकित सिंह, संजय सिंह, संजय कुमार, जय सिंह,, सुदेश सिंह, ताशिर अहमद, मनीष गर्ग, इशतार अहमद, रिपू दमन सिंह, उदवीर सिंह पवार, निखिल, सिद्धू, अभिषेक, सचिन, जुबेर, अब्दुल्ला, मोहित, राजेश पुंडीर, भूपेंद्र, यादव, चुन्नीलाल, सुरेंद्र सैनी, आशीष गुसाँई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *