देहरादून ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के क्रांतिकारी कदम अन्य राज्यों के लिए मिसाल बने हैं। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहली बार विधानसभा चुनाव में मिथक तोड़ने का काम किया है और इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रांतिकारी कदम उठाए गये है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के क्रांतिकारी कदम अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनें है। उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार किया गया है और कठोर कानून लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड जिहाद पर शिकंजा कसा है और दंगा विरोधी का कड़ा कानून लाने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम हमारी सरकार ने किया है और नारी सशक्तिकरण में आने को योजनाएं लाई गई है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।