देहरादून ,
कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि पागलनाले के पास मलबा आने से रोड ब्लॉक हो गया है जिसके दूसरी ओर एक घायल व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसे मार्ग पार कराए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुचकर घायल हुए व्यक्ति का सफल रेस्क्ूय कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उपचार के लिए चिकित्सालय पहंुचाया। इस दौरान सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से हैड कांस्टेबल विकास रावत के हमराह एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर ट्रैकिंग पर गया एक व्यक्ति जो कि खाद्य विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त है, के चोटिल होने के कारण बाधित मार्ग पार करने में असमर्थ होने के दृष्टिगत एसडीआरएफ को सूचित किया गया था। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रैचर के माध्यम से बाधित मार्ग से पार कराकर दूसरी ओर लाया गया जहां से उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया।