दान के सामान को लेकर आपस में झगड़ते 11 भिखारी गिरफ्तार

हरिद्वार ,

हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने श्रद्धालुओं द्वारा दान दिये गये सामान को लेकर आपस में झगड़ते हुए हंगामा कर रहे करीब एक दर्जन भिखारियों को दबोचा है। पुलिस ने भिखारियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा दान दिये गये समान को लेकर कुछ भिखारी आपस में झगड़ते हुए हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा रहे भिखारियों को घाट से दौड़ने का प्रयास किया। लेकिन भिखारी घाट से जाने की बजाय उनका आपस में दान के समान को लेकर झगड़ा करना जारी रखा। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 11 भिखारियों को दबोच कर चैकी लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सचिन पुत्र नन्हे सिंह निवासी नवादा मधुकर थाना हजरतपुर बदायूँ उ.प्र., आशु ऊर्फ आस मौहम्मद पुत्र जुमन निवासी मोगियाकी पुल तारापुरी जाटो वाली लिसाड़ी गेट जिला मेरठ, दिलबाग पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम लोहरवाड़ा चरखी दादरी हरियाणा, रजत गोस्वामी पुत्र मनोज गोस्वामी निवासी जोगियामण्डी हरकी पैड़ी हरिद्वार, दीपचन्द पुत्र दिनेश चन्द भट्ट निवासी पो. अमोड़ी थाना लोहाघाट जिला चम्पावत, महीपाल पुत्र रायसिंह निवासी ग्राम कामनगर थाना बडापुर जिला बिजनौर उ.प्र., दलीप पुत्र राजेश उम्र निवासी गली नं. 10 विश्वासनगर थाना कृष्णानगर दिल्ली, विनोद पुत्र महेश उम्र निवासी पुष्प विहार थाना मदन गिरी पुरानी दिल्ली, अली हुसैन पुत्र शुभान अली निवासी झुग्गी झोपडी विष्णु घाट हरिद्वार, कष्णा पुत्र महेन्द्र निवासी सिसुआ थाना बिहारीगंज जिला पूर्णीया विहार और सुमित पुत्र रामभूल निवासी ग्राम ने थाना थाना बागपत बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *