सिडकुल क्षेत्र से बाइक व स्कूटी चोरी मामले में दो गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

सिडकुल क्षेत्र से बाइक व स्कूटी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

हरिद्वार ,

सिडकुल पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो पहिया वाहन दो चोरों को गिफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल एसओ मनोहर भण्डारी ने बताया कि सि)ार्थ पुत्र विपिन निवासी नवोदय नगर थाना सिडकुल और राजीव पुत्र सोमप्रकाश निवासी शिवलोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर ने थाना में तहरीर देकर मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुई स्कूटी और बाइक के साथ दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हिमांशु राठी पुत्र सुरेंद्र राठी निवासी टिकरी थाना दोघट जनपद बागपत उत्तर प्रदेश और रोहित पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सुंदर नगर इस्लामनगर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल पता सीमेंट फैक्ट्री के सामने दिनान सिंह का मकान सिटी कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताते हुए सिडकुल क्षेत्र से वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *