देहरादून ,
महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बाड्रा को जाता है। उन्होंने कहा कि कई तरह के अवरोध के बावजूद राहुल गांधी के जिस निर्भीकता और निडर होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सामना किया वह करोड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में टाॅनिक का कार्य करेगा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बीते दिन लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कॉंग्रेस व इंडिया गठबंधन को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने हर संभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता सील कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर अपने पाले में लिया और इसके बावजूद भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी निडर होकर पूरे देश में घूमे और भाजपा के काले कारनामंे जनता के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद फैलाकर जनता को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।