बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया की तीसरी वेटिंग मेरिट लिस्ट जारी

देहरादून ,

डीएवी कॉलेज, देहरादून द्वारा सीयूईटी 2023 स्नातक परीक्षा परिणाम के आधार पर बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया की तीसरी वेटिंग मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। यहां महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर केआर जैन ने बताया कि 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया की थर्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, जिससे प्रवेश 23 से 25 अगस्त को किए जाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. आर. जैन ने कहा कि विस्तृत मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में स्थान बना पाए हैं वह अपने संपूर्ण आवश्यक दस्तावेजो के साथ प्रवेश समिति के सामने प्रातः 10.30 से दोपहर 1.30 के मध्य उपस्थित हो। प्रोफेसर डॉक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज द्वारा अन्य मेरिट में भी स्थान पाए छात्र उपरोक्त तिथियां तक कमेटी के सामने उपस्थित होकर अपने फार्म जमा कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बताया गया कि स्नातक तृतीय सेमिस्टर तथा पंचम सेमेस्टर, पीजी तृतीय सेमेस्टर तथा एलएलबी तृतीय तथा पंचम सेमेस्टर के प्रवेश हेतु कॉलेज का पोर्टल खुला है। डीएवी पीजी कॉलेज में देहरादून में स्नातक तृतीय सेमेस्टर पंचम सेमेस्टर तथा तथा पीजी तृतीय सेमेस्टर, विधि तृतीय तथा पंचम सेमेस्टर के प्रवेश हेतु कॉलेज का पोर्टल खोल दिया गया है जिस पर जाकर छात्र-छात्राएं अपने न्यूनतम क्रेडिट के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिससे कि आगामी सत्र की कक्षाएं तत्काल शुरू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *