हरिद्वार ,
ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि जोनसन पुत्र टीकम सिंह निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार और सुरज पुत्र सुन्दर निवासी मोहल्ला घांस मण्डी ज्वालापुर हरिद्वार ने तहरीर देकर बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बीती रात पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को रूकने का सकेंत दिया। लेकिन संदिग्ध पुलिस को देखकर बाइक की रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसको दबोच लिया। पुलिस द्वारा भागने का कारण जाना तो संदिग्ध ने बाइक चोरी की होने की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम ईनाम पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया हुए तीन ओर चोरी की बाइक होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी की तीन ओर बाइके समेत कुल चार बाइके चोरी की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
