लेह में तैनात मेजर नेगी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर हुआ था निधन
देहरादून ,
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार पहुंचकर जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात देहरादून भानियावाला निवासी शहीद मेजर प्रणय नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रणय नेगी को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। सइ अवसर पर बताया गया कि गौरतलब है कि 37 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात थे। बताया गया कि बीते सोमवार की रात्रि में अपनी पोस्ट पर तैनाती के दौरान मेजर प्रणय नेगी के स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनका निधन हो गया था। मेजर नेगी मूल रूप से थाती डागर कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल जनपद के निवासी है। बताया गया कि वह 94 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे।
