कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पिथौरागढ़ में हृदय विदारक सड़क हादसे पर दुःख जताया

देहरादून ,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद पिथौरागढ़ के ऐंचोली क्षेत्र में अंडोली के पास हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है। इस अवसर पर करन माहरा ने सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है कि हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं। इस दौरान करन माहरा ने इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि पहाड़ों में होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए। इस अवसर पर करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को पांच पाच लाख रूपये तथा घायलों को पचास पचास हजार रूपये मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है। इस अवसर पर करन माहरा ने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार सड़क हादसे के शिकार लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *