ईद उल फितर पर मस्जिदों में नमाज अता कर मांगी अमन चैन की दुआ

देहरादून ,

ईद उल फितर के मुबारक मौके पर घिसरपड़ी मेहूंवाला मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई। वहीं बच्चों ने नमाज अता करने के बाद जमकर खुशियां मनाई। वहीं ईदगाह में नमाज अता की गई और अमन व चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिद के इमाम और कारी मौलवी मोहम्मद इमरान ने मस्जिद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ईद उल फितर का दिन अल्लाह की तरफ से इनाम का दिन है। उन्होंने कहा कि हम सब को खुश रहते हुए सब के साथ खुशियां बांटनी हैं और पड़ोस,शहर व देश में कोई भूखा व परेशान न हो इसका ख्याल रखना है। इस अवसर पर साक्षरता व स्वच्छता पर बात करते हुए कहा कि अपनी व अपने घर की सफाई के साथ साथ गली मोहल्ले और शहर की सफाई का भी खयाल रखना हैं और वातावरण को सुंदर बनाने के लिएं फूल,पेड़,पोधे लगने है अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश की तरक्की में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा और हमारी हिफाजत कर रहे फौजियों और देश की व्यवस्था को दुरुस्त करके उसको चलाने वाले पुलिस प्रशासन के हक में दुआ करते हुए उनका पूरा सहयोग करना चाहिए और उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश में बेहतर निजाम कायम हो अच्छी सरकार बने व्यवस्ता दुरुस्त हो इसके लिएं सबको आने वाली उन्नीस तारीखघ् को चुनाव में भाग लेकर अपने मत अधिकार का प्रयोग करते हुए मत दान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा की सबको खुदा ने पैदा किया है सब अल्लाह की मखलूक है हमे सभी का आदर व सम्मान करना चाहिए चाहें वह किसी भी क्षेत्र, मजहब या जाति से संबंध रखता हो तभी प्यार, मोहब्बत और एकता पैदा होगी और हम सब खुश रहेंगे एक दिन हम सब को उसी खुदा के पास लोट जाना है। इस अवसर पर इसके बाद इमाम इमरान ने देश दुनियां और सब के लिएं दुआ कराई इस अवसर पर मस्जिद के सदर व पूरी इंतजामिया कमेटी और भारी तादाद में लोगों ने नमाज अता की और इसके साथ ही पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *