कांग्रेस ने लोस चुनाव के मद्देनजर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेस ने लोस चुनाव के मद्देनजर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त

देहरादून ,

उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ. चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। यहां यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि गतिमान लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने हेतु मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गये हैं। इस अवसर पर दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय के लिए ऐसा किया गया है। दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को जिम्मेदारी मिली है, कुमाऊँ मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गयी है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट एवं पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *