देहरादून ,
जहां एक तरफ पर्यावरण को लेकर दुनिया भर के अभियान चल रहे हैं बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं , लेकिन पर्यावरण को लेकर जमीनी स्तर पर कुछ ही काम देखने को मिला है, वहीं सड़क किनारे लगे हुए पेड़ों पर किसी की नजर नहीं जा रही है जो की कुपोषित होकर अब सड़ने लगे हैं, इसी के मध्य नजर “देहरादून के ट्री —होगे ट्री गार्ड फ्रि मुहिम”, श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा मुहिम का 38 वां सप्ताह आज गढी कैंट छेत्र में पांच पेड़ों को ट्री गार्ड से मुक्त किया गया, श्री महाकाल सेवा समिति की इस मुहिम को क्षेत्र वासियों द्वारा बहुत सराहा गया है, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा जी ने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि लोहे के ट्रिगार्ड की वजह से बढ़ते हुए पेड़ों को अच्छी ग्रोथ नहीं मिल पाती जिस कारण वह कुपोषित हो रहे हैं और समय से पहले ही नष्ट हो जाते हैं , जिस क्षेत्र में भी इस तरह के वृक्ष दिखाई दे तो वह संस्था से संपर्क करें या अपने स्तर पर पेड़ों को ट्रिगार्ड से मुक्त करने का कार्य करे, यह एक सामाजिक कार्य है पर्यावरण के लिहाज से अति आवश्यक भी है, इस मुहिम में रोशन राणा, बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, डॉ नितिन अग्रवाल, गौरव जैन, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा और अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे