केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही पांच गारंटियां लागू की जाएंगीः आशा – uttarakhandawaaz.in

केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही पांच गारंटियां लागू की जाएंगीः आशा

प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने नारी न्याय गारंटी का पोस्टर किया लांच
देहरादून ,

प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने नारी न्याय गारंटी के पोस्टर को लांच किया। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नारी शक्ति के लिए पांच गारंटियां दे रही है जिन्हें सरकार बनने पर लागू किया जायेगा। आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति के लिए महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री व सावित्री बाई फुले छात्रावास जैसी पांच गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली न्याय गारंटी महालक्ष्मी इसमें सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष एक लाख रुपए की गारंटी, उन्होंने कहा कि दूसरी आधी आबादी, पूरा हक के तहत केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि तीसरी शक्ति का सम्मान जिसमें आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी है और चतुर्थ अधिकार मैत्री जिसमें सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगें व पांचवी सावित्री बाई फुले छात्रावास इसमें देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *