देहरादून ,
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दून विहार पेयजल योजना, जाखन व विजय कॉलोनी वार्ड की सड़कें तथा विभिन्न स्थानों पर पार्क निर्माण के लिए रूपये 690.79 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा विगत एक सप्ताह से लगातार मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग वार्डों कॉलोनियों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत लाखों करोड़ों की विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश भर की तीन करोड़ बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख बहिनों के लक्ष्य को बढ़ाकर 1.50 (डेढ़ लाख) बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में शिलान्यास होता था, लेकिन उसका लोकार्पण नहीं हो पाता था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि जिन विकास योजनाओं का अभी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिलान्यास किया गया है, उनका एक साल के भीतर लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ करने तथा निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार न केवल प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बना रही है। उन्होंने कहा कि बल्कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक सशक्त उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर बताया गया कि इन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। दून विहार में रूपये 430.00 लाख की लागत से कॉलोनी की वितरण प्रणाली पेयजल योजना, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत रु.103.74 लाख की लागत से वार्ड नंबर सात जाखन की आंतरिक सड़कों का पुनः निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत रूपये 46.21 लाख की लागत से वार्ड नंबर-11 विजय कॉलोनी की आंतरिक सड़कों एवं नालियों का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।
