सिडकुल क्षेत्र से दो बाइक सवार गांजा तस्कर गिरफ्तार

तस्करों से चार किलो 800 ग्राम गांजा बरामद
हरिद्वार ,

सिडकुल पुलिस ने बुधावार की शाम को क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 4 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिनमें एक तस्कर पर हत्या, लूट, डकैती, गैगस्टर आदि के 06 मुकदमें यूपी और उत्तराखण्ड में दर्ज है। जबकि दूसरे तस्कर के अपराधिाक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल एसओ मनोहर सिंह कंडारी ने बताया कि बीती शाम को पुलिस केविन केयर काले गेट के पास रोशनाबाद मेंम वाहन चैकिंग अभियान में जुटी थी। इस दौरान दो संदिग्धा बाइक सवार पुलिस के चैकिंग अभियान को देखकर वापस मुड कर भागने का प्रयास करने लगे। जिनपर पुलिस टीम को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों से कुल 4 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम लोकेन्द्र सिंह पुत्र बृजपाल सिंह निवासी लाडनपुर हल्दौर बिजनौर यूपी और रामवीर शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम पीपली जट हीमपुर दीपा बिजनौर यूपी बताया है। दबोचे गये तस्करों में लोकेन्द्र सिंह पर हत्या, लूट, डकैती, गैगस्टर आदि के 06 मुकदमें यूपी और उत्तराखण्ड में दर्ज है। जबकि दूसरे आरोपी रामवीर शर्मा के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *