हरिद्वार ,
डकैती प्रकरण में फरार दो गैंगस्टर को सिडकुल पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। जिनमें एक आरोपी को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे को गंगोह सहारनपुर से दबोचा गया है। पुलिस गैंग के तीन सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने दबोचे गये फरार आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि डकैती प्रकरण में फरार चल रहे दो गैंगस्टरों में से एक फरार आरोपी अमजद पुत्र सलीम ऊर्फ कालू निवासी ग्राम ढलावती गंगोह सहारनपुर यूपी को डैंसो चैक सिडकुल के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे फरार आरोपी मोहसीन पुत्र निसार निवासी पखनपुर गंगोह सहारनपुर को उसके घर से दबोचा है। जबकि पुलिस डकैती प्रकरण में शामिल गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने दबोचे गये दोनो गैंगस्टरों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।