मसूरी
जहां बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही कई स्थानों पर सड़कों पर मलवा आने से आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किंक्रेग स्थिति रैन बसेरा का एक बड़ा भाग टूट गया है जिससे कई परिवारों को खतरा पैदा हो गया है यहां पर लगभग 12 परिवार निवास करते हैं जिनके सामने कई दिक्कतें आ रही है और सुबह तड़के 3 बजे पुस्ता ढहने से लोग अपने बच्चों के साथ सड़कों पर आ गए और भूखे प्यासे वहीं पर हैं क्योंकि वहां मकान को खतरा पैदा हो गया है जिससे की जान माल की हानि हो सकती है नगर पालिका द्वारा यहां का निरीक्षण भी किया गया है और लोगों को यह स्थान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि ऐसी बरसात में वहां निवास कर रहे लोग कहां जाएंगे उनके सामने सर छुपाने का ठिकाना भी नहीं है और भारी बारिश के चलते उनके बच्चों के पठन-पाठन में भी दिक्कतें पेश आ रही है
वहीं शहर के कई भागों में भी पुस्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं साथ ही बारिश के चलते सड़कों पर मलवा आ गया है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है
रैन बसेरा में रहने वाली रेनू उनियाल ने कहा कि सुबह 3 बजे के लगभग मकान के नीचे वाला हिस्सा रह गया और सुबह से वह अपने बच्चों के साथ बाहर खड़ी है लेकिन अब तक कोई भी सुध लेने नहीं आया है
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि वहां रह रहे लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं क्योंकि यहां पर पुस्ते का निर्माण होना है और जब तक बारिश जारी है तब तक पुस्ते का निर्माण नहीं हो सकता है इसलिए लोगों को जगह खाली करने के लिए कहा गया है मौसम ठीक होते ही पुस्ते का निर्माण कर दिया जाएगा